शुक्र खराब :
* घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के दूषित होने से #शुक्र ग्रह खराब फल देने लगता है।
* किसी भी कारण से दांत खराब करने से शुक्र अपना अच्छा प्रभाव देना छोड़ देता है।
* अनैतिक या पराई स्त्री से यौन संबंध बनाने से भी शुक्र बुरे प्रभाव शुरू कर देता है।
* कुंडली में शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म।
* यदि #शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है।
* पत्नी या पति से अनावश्यक कलह होना शुक्र के खराब होने की निशानी है।
* शारीरिक रूप से गंदे बने रहना, गंदे-फटे कपड़े पहनने से भी शुक्र मंदा हो जाता है।
* घर की साफ-सफाई को महत्व न देने से भी शुक्र खराब हो जाता है।
* घर का बेडरूम और किचन खराब होने से भी शुक्र खराब हो जाता है।
* घर में काले, कत्थई रंगों की अधिकता से भी शुक्र मंदा फल देने लगता है।
* गृह कलह से भी शुक्र अपना फल मंदा देने लगता और धन-दौलत नष्ट हो जाती है।
* शनि के मंदे कार्य करने से भी शुक्र अपना अच्छा प्रभाव छोड़कर बर्बाद कर देता है।
अपनी कुंडली के अनुसार शुक्र के उचित उपाय करके शुक्र को अच्छा बनाये अगर शुक्र ख़राब होता है धन सम्बन्धी समस्या आती है परिवार बिगड़ता है।
जयश्रीकृष्ण।।
आपका व्यास जी